नई दिल्ली (हि. डिस्कवर)
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अस्पताल के आईसीयू-7 में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
अपने ट्वीट में संबित पात्रा के मेदांता में भर्ती होने पर एनडी टीवी के पत्रकार रविश कुमार लिखते हैं कि “ब्रेकिंग न्यूज़ संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। ये किस जमात में गया था।”
वहीं बिट्टू शर्मा व अदीलखान इसे ड्रामा करार देते हुए लिखते हैं कि 2 जून को छत्तीसगढ़ पुलिस के समक्ष हाजिर होने को लेकर वे मेदांता में भर्ती हुए हैं।
बहरहाल खबर तो यही है कि उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है।