Thursday, February 26, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिश्रीमति रामेश्वरी "नादान" को मिलेगा चन्द्र कुंवर बर्त्वाल साहित्य सेवाश्री सम्मान।

श्रीमति रामेश्वरी “नादान” को मिलेगा चन्द्र कुंवर बर्त्वाल साहित्य सेवाश्री सम्मान।

नई दिल्ली 29 अगस्त 2019 (हि. डिस्कवर)।

कई बर्षों हिंदी साहित्य सेवा में अपनी अमूल्य भागीदारी निभा रही पहाड़ मूल की कवयित्री श्रीमति रामेश्वरी “नादान” को चन्द्र कुंवर बर्त्वाल साहित्य सेवाश्री सम्मान के लिए चयनित किया गया जो उन्हें आगामी 31 अगस्त को दिया जाएगा।

उत्तराखंड मूल की रामेश्वरी”नादान” पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच साहित्यसेवा को पूर्ण रूप समर्पित है । उनकी अब तक 7 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है । साथ ही 3 साँझा सँग्रह भी । बाल साहित्य में विगत कुछ वर्षों से वह बहुत अच्छा लेखन कर रही है । उनकी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक “बचपन एक उड़ान” को पाठकों का भरपूर प्यार मिला है । कई सम्मानों से सम्मानित रामेश्वरी “नादान” एक गृहणी है उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों को सुचारू रूप से निभाते हुए अपने लेखन को भी कभी रुकने नहीं दिया । वह महिलाओं के लिए प्रेरणा है ।

31 अगस्त को दिल्ली के गढ़वाल भवन में उनको “चन्द्र कुँवर बर्त्वाल साहित्य सेवाश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा उनके साथ ही साहित्य,समाज, पत्रकारिता के जुड़े 20 अन्य सम्मानितजनों को ये सम्मान दिया जाएगा ।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES