Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडशान्तिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2019 करवाने का...

शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2019 करवाने का दिया प्रशिक्षण!

अल्मोड़ा 23 सितम्बर, 2019 (हि. डिस्कवर) 

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2019 को शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु उदय शंकर नाट्य अकादमी में आज निर्वाचन हेतु नियुक्त जोनल/सैक्ट्रर मजिस्ट्रेटों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में प्रत्येक खण्ड को जोन तथा सैक्ट्ररों में विभाजित करके प्रत्येक सेक्ट्ररवार सैक्ट्रर मजिस्टेट व जोन के लिये एक जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अपने-अपने सम्बन्धित जोन/सेक्ट्रर  में शान्तिपूर्ण तथा निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने में जोनल/सैक्टर मजिस्टेªटो का अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रेट उनके अन्तर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों व मतदान स्थलों का भ्रमण कर उनके नाम, संख्या, स्थिति, मतदाताओं की संख्या आदि की सूचना 03 तीन दिन के भीतर जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिये एक टीम भावना के रूप में सभी को कार्य करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी भी परेशानी व संशय की स्थिति में जिला निर्वाचन कार्यालय से सम्पर्क कर समस्या का समाधान करा ले। राज्य निर्वाचन आयोग समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अध्यन कर तदनुसार ही कार्य करना सुनिश्चित करे।

इस दौरान नोडल अधिकारी प्रशिक्षण नरेश कुमार व एच बी चंद ने उपस्थित जोनल/सैक्टर मजिस्टेªटों को उनके दायित्वों व निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपनाये जाने वाले कार्याें के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इस दौरान उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता, उम्मीदवारों के द्वारा किये जाने वाले चुनाव प्रचार, उनके द्वारा किये जाने वाली सभायें व जुलूस, मतदान दिवस के दिन उम्मीदावारों से अपेक्षा और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विभिन्न दिशा-निर्देशों की जानकारी पावर पाइंट के माध्यम से दी गयी। प्रशिक्षण में समस्त अधिकारियों को मतपेटियों को खोलने व सील बन्द करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल ने भी अनेक विषयों पर जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण में सहायक प्रभारी प्रशिक्षण राय साहब यादव, सहायक प्रभारी नरेन्द्र कुमार, अभिहीत अधिकारी ए0एस0 रावत, विनोद राठौर, डा0 कपिल नयाल, विद्या कर्नाटक सहित समस्त जोनल/सैक्टर मजिस्टेªट उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES