Saturday, August 29, 2026
Homeउत्तराखंडशहीद सुरेंद्र सिंह नेगी का उनके पैतृक घाट नन्दप्रयाग में हुआ अंतिम...

शहीद सुरेंद्र सिंह नेगी का उनके पैतृक घाट नन्दप्रयाग में हुआ अंतिम संस्कार। क्षेत्रीय जनता ने नम आंखों से दी शहीद को अंतिम विदाई।

चमोली गढ़वाल 24 जून 2020 (हि.डिस्कवर)।

जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में शहीद हुये सैनिक सुरेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर कल देर शाम उनके पैतृक गांव सुनाली पहुंचा। इससे पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें देहरादून हवाई अड्डे पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शहीद सुरेंद्र सिंह नेगी का उनके पैतृक घाट नन्दप्रयाग में हुआ अंतिम संस्कार। क्षेत्रीय जनता ने नम आंखों से दी शहीद को अंतिम विदाई।

देर शाम शहीद की पार्थिक देह उनके गांव पहुंचने के बाद पूरा क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया था। आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट नंदप्रयाग में किया गया। शहीद के बडे भाई सुलभ सिंह नेगी ने शहीद की चिता को मुखाग्नि दी। शहीद के पिता गोविंद सिंह नेगी ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रृद्वांजलि दी। शहीद सैनिक की अंतिम विदाई में शामिल लोगों नें नम आंखों से उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी।

गौरतलब है कि चमोली जनपद के सुनाली गांव निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी आठवीं गढवाल राइफल्स में तैनात थे। 38 वर्षीय सुरेंद्र सिंह नेगी वर्ष 2005 में गढवाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंट रोड स्थित सेना परिसर में 8 वीं गढ़वाल राइफल के जवान सुरेन्द्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नायक श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख कि इस घड़ी में राज्य सरकार, शहीद के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी।

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने जनपद चमोली निवासी 8 वीं गढ़वाल राइफल के जवान सुरेंद्र सिंह नेगी के जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने शहीद सुरेन्द्र सिंह नेगी के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES