Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखंडशहीद दिनेश सिंह गैडा को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई।

शहीद दिनेश सिंह गैडा को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई।

अल्मोड़ा 6 मई 2020 (हि. डिस्कवर)

भनोली तहसील के मिरगांव निवासी लांस नायक शहीद दिनेश सिंह गैड़ा का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह बरेली से अल्मोड़ा पहुंचा। रामेश्वर श्मशान घाट में खराब मौसम के बीच शहीद की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इस दौरान शहीद की एक झलक पाने को बड़ी संख्या में लोग जुटे।

जगह-जगह शहीद की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे। दन्या कस्बे में शहीद दिनेश के पार्थिव शरीर पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा की तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद, शहीद दिनेश सिंह अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाये।

खराब मौसम व लॉक डाउन के बाद वीर शहीद की अंतिम यात्रा में बड़ी भीड़ जमा हुई, जिस से साबित होता है कि उत्तराखंड की धरती का देश पर मर मिटने वाला शहीद हर माँ का दुलारा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES