Monday, August 10, 2026
Homeउत्तराखंडवीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत बस खरीद सब्सिडी...

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत बस खरीद सब्सिडी 25 से 50 प्रतिशत हुई!

देहरादून (हि. डिस्कवर)!

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत बस खरीद सब्सिडी 25 से 50 प्रतिशत हुई!

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत बस क्रय करने वाले लाभार्थियों को दी जाने वाली सब्सिडी को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किये जाने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने परिवहन आयुक्त से प्रदेश में नई सड़कों पर बसों के संचालन की अनुमति प्रदान करने में भी शीघ्रता करने को कहा है।

विगत मंगलवार को सचिवालय में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों द्वारा क्रय की जाने वाली बसों के संचालन आदि से सम्बंधित बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिये पर्यटन विभाग के अन्तर्गत संचालित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत क्रय की जाने वाली बसों के लिये योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किये जाने संबंधी प्रस्ताव अविलम्ब तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे अधिक से अधिक  युवा इस योजना का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने बसों के संचालन में सुविधा के लिये भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने पर्वतीय क्षेत्रों में बसों के संचालन हेतु नई सड़कों के लिये जिन पर यातायात तो संचालित है किन्तु परिवहन विभाग द्वारा इसकी अधिकृत स्वीकृति जारी नही की गई है, ऐसी सड़कों पर अविलम्ब बसों आदि के संचालन की अनुमति दिये जाने के भी निर्देश दिये है।
बैठक में सचिव श्रीमती सौजन्या, अपर सचिव श्रीमती सोनिका, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, श्रीनोद कुमार सुमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES