Tuesday, September 16, 2025
HomeUncategorizedवित्त मंत्री ने किया "श्री राम भजन" की यूट्यूब लॉचिंग।

वित्त मंत्री ने किया “श्री राम भजन” की यूट्यूब लॉचिंग।

देहरादून 18 जुलाई 2018 (हि. डिस्कवर)

वित्त मंत्री  प्रकाश पंत ने सचिवालय में सचिवालय कर्मी  भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा द्वारा रचित ’’श्री राम भजन’’ की यू-ट्यूब लाॅचिंग की। इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि इस भजन के लोकार्पण से आम जनमानस को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम की महिमा की जानकारी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस भजन को रचयिता एवं गायक भूपेंद्र बसेड़ा ने स्वयं लिखने के साथ उसे गाया भी है। हमारे लोक जीवन में भगवान श्री राम की महिमा का बडा महत्व है। उन्होंने इसे सुन्दर व सार्थक प्रयास बताया।
उन्होंने कहा कि कवि भूपेंद्र बसेड़ा ने इस भजन के माध्यम से अपने अन्दर छिपी प्रतिभा को रचना का रूप दिया है, जिसके लिये वे साधुवाद के पात्र है। बसेड़ा ने यह साबित किया है कि यदि किसी को भी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले तो वह सफल हो सकता है।
उन्होंने  बसेड़ा को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे इसी भांति विभिन्न विषयों में गीतों के माध्यम से अभिव्यक्ति देकर जनमानस को लाभान्वित करते रहेंगे।
सचिव सचिवालय प्रशासन  हरबंस सिंह चुघ ने गीतकार एवं गायक भूपेंद्र बसेड़ा को इस सुन्दर कार्य हेतु बधाई दी। सचिवालय संघ के अध्यक्ष  दीपक जोशी ने भूपेन्द्र बसेड़ा के प्रयास की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार जनमानस को गीतों के माध्यम से लाभान्वित करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन सचिवलय संघ के महासचिव राकेश जोशी ने किया।
गीतकार एवं गायक भूपेंद्र बसेड़ा द्वारा समस्त लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने कहा कि ’’श्री राम भजन’’ में भगवान श्री राम की महिमा का वर्णन किया गया है। जिसका लाभ आम जनमानस को मिलेगा।
इस अवसर पर अपर सचिव  अर्जुन सिंह,  जी.बी.ओली, संगीतकार  संजय कुमोला, पहाड़ी टोपी समूह संस्था के प्रतिनिधि राकेश सिंह महर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES