Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तराखंडवन मंत्री ने मांगी सीओ कोटद्वार से तबलीगी जमातियों की लिस्ट।

वन मंत्री ने मांगी सीओ कोटद्वार से तबलीगी जमातियों की लिस्ट।

कोटद्वार 7 अप्रैल 2020 (हि. डिस्कवर)

प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत द्वारा कोरोना बीमारी को लेकर आज अपने कोटद्वार आवास स्थित कैम्प कार्यालय में स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा सुरक्षा को लेकर अधिकारियों तथा पार्षदगणों के साथ बैठक ली।

वन मंत्री ने मांगी सीओ कोटद्वार से तबलीगी जमातियों  की लिस्ट।

बैठक में नगर आयुक्त कोटद्वार, सी0ओ0 कोटद्वार तथा अपर नगर आयुक्त कोटद्वार से कोरोना बिमारी के रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी। सी.ओ. कोटद्वार से तब्लीगी जमात में सम्मलित हुए लोग, जो पौडी तथा पौडी के अन्य स्थानों में कोरनटाइन किए गये है, उनके बारे में सूचना मांगी गयी।

डॉ हरक सिंह रावत द्वारा कोटद्वार के समस्त वार्डों में कार्य कर रहें सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य तथा सुरक्षा के मद्देनजर समस्त सफाई कर्मचारियों को एन्टी कोरोना वाइरस प्रोटेक्टिव सूट, मास्क, हैंड ग्लव्स, गम बूट तथा हैंड सैनिटाइज़र दिए गए।

इस दौरान वन मंत्री ने कोटद्वार में स्वास्थ एवं आवश्यक सेवाओं से जुडी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी का जायजा भी लिया । कोटद्वार में चिकित्सकों को स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिये गये।
माननीय मंत्री जी द्वारा बैठक में उपस्थित उपजिलाधिकारी/नगर आयुक्त कोटद्वार, सी0ओ0 कोटद्वार, स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना बीमारी के नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम उठाने कहा गया। साथ ही कोटद्वार में सोशल डिस्टेंसिंग का कडाई से पालन करने हेतु समस्त अधिकारियों को निर्देश भी दिये।

घरों में रहें, सावधान रहें, सुरक्षित रहें।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES