Sunday, September 8, 2024
Homeउत्तराखंडलोकगायक नेगी को मिलेगा बर्ष -2018 का संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार।

लोकगायक नेगी को मिलेगा बर्ष -2018 का संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार।

नई दिल्ली/देहरादून 15 जुलाई 2019 (हि. डिक्सवर)

उत्तराखण्ड प्रदेश के खुशखबरी की बात इसलिए भी है कि एक ऐसे गीतकार, गायक, लेखक व संगीतकार को उन्होंने बर्ष 2018 के संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार के लिए नामित किया है जिसने अपनी सम्पूर्ण जिंदगी उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, लोकसमाज के प्रचार प्रसार पर लगा दी।

मूलतः गढवाळी मूल के लोगों में यह पीड़ा काफी समय से अखर रही थी कि लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को पद्मश्री अभी तक क्यों नहीं दिया गया। ऐसे ही पूरे देश के प्रतिभावान कई अन्य ख्यातिप्राप्त लोग भी हैं जो सारी उम्र बिना पद्मश्री, पद्मभूषण के ही रहे और यही कारण भी हुआ कि इन पुरस्कारों पर हमेशा ही यह अंगुलियां उठती रही हैं कि यह राजनैतिक दबाब में अपने चहेतों को बांटी जाने वाली रेवड़ियां हैं।

संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार पर फिलहाल ऐसी अंगुलियां नहीं उठी हैं और इसकी पारदर्शिता पर भी कभी ज्यादा सवालिया निशान नहीं उठे हैं। बर्ष 2018 के लिए नामित 44 मूर्धन्य संगीत, नृत्य, लोकगायक इत्यादि को मिल रहे पुरस्कार में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को लोकगीतों के क्षेत्र में पुरस्कृत किया जाना है।

लोक गीतकार के रूप में संगीत नाट्य अकादमी सम्मान से पुरस्कृत होने के साथ ही लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी उन लोगों के लिए सबक हैं जो उन्हें इस श्रेणी में शामिल नहीं मानते थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT