Monday, July 14, 2025
HomeUncategorizedरुद्रप्रयाग जिले में 17 माॅडल विलेज के अंतर्गत बंजर पडी 71.64 हैक्टेयर...

रुद्रप्रयाग जिले में 17 माॅडल विलेज के अंतर्गत बंजर पडी 71.64 हैक्टेयर भूमि को उर्वर भूमि में तब्दील करने की कवायद!

रूद्रप्रयाग/देहरादून 18 जनवरी, 2019 (हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जिला कार्यालय सभागार रूद्रप्रयाग में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद में चिन्हित 17 माॅडल विलेज के अंतर्गत बंजर पडी 71.64 हैक्टेयर भूमि को उर्वर भूमि में तब्दील किया जा रहा है। उद्यान विभाग द्वारा इन्हीं माॅडल विलेज के अंतर्गत 10 हैक्टेयर भूमि में मटर, 01 है0 में ब्राॅकोली, 05 है0 में बन्दगोभी व अन्य कार्य किए जा रहे है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने फूल की खेती, जनपद को पूजन सामाग्री का बै्रंड बनाना, क्लस्टर खेती में कार्य करने पर जोर दिया।

जनपद में मौनपालन का कार्य कर रहे कृषकों को अब 60 प्रतिशत की दर से राजसहायता में बाक्स व काॅलोनी दिलाये जाने की बात भी कही। इससे पूर्व मौनपालन कार्य हेतु सरकार द्वारा 40 प्रतिशत की राजसहायता दी जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा प्रोजैक्ट लक्ष्य, ई-लर्निंग, टेस्ट सीरिज, आॅफलाइन क्लासेस आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दिग्धार बडमा में निर्माणाधीन सैनिक विद्यालय को निरीक्षण किया व रूद्राक्ष वैंडिग प्वाईंट के समीप भाजपा कार्यालय के नवीन भवन का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, विधायक रूद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिला प्रभारी भाजपा पण्डित राजेन्द्र अंथवाल, मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार के.एस पंवार, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल, एस पी अजय सिंह एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES