Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेश, रामनगर में अत्याधुनिक बस पोर्ट व मोहान के निकट धनगढ़ी स्थित...

ऋषिकेश, रामनगर में अत्याधुनिक बस पोर्ट व मोहान के निकट धनगढ़ी स्थित नाले के ऊपर बनेगा पुल।

नई दिल्ली 4 सितंबर 2019 (हि. डिस्कवर)।

राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी से भेंट कर उत्तराखंड के रामनगर बुवाखाल हाईवे पर मोहान के निकट धनगढ़ी स्थित नाले के ऊपर पुल बनाने की मांग की। गडकरी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। सांसद बलूनी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को गत सरकार में रामनगर और ऋषिकेश में अत्याधुनिक बस पोर्ट के निर्माण की सहमति भी याद दिलायी जिस पर गडकरी ने शीघ्र कार्रवाई कर अवगत कराने को कहा।

अनिल बलूनी ने कहा कि रामनगर- मोहान के मध्य धनगढ़ी नामक स्थान पर हर साल बरसात के समय दुर्घटनाएं होती है। इस वर्ष भी बरसात में अनेक वाहन बह गये व तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। एनएच 309 पर स्थित यह नाला गढ़वाल- कुमाऊं को रामनगर से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित है। बरसात के दौरान यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उत्तराखण्ड एनएच से भी प्राप्त इस प्रस्ताव को वार्षिक योजना में शामिल किया गया है।

अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया कि इस महत्वपूर्ण समस्या का उन्होंने तत्काल समाधान कर एक पुल की स्वीकृति का आश्वासन दिया है। अपेक्षा है शीघ्र ही इस पुल के निर्माण से संबंधित प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएंगी।

         


Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES