Tuesday, February 24, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सीपीए) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति में इंडिया रीज़न...

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सीपीए) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति में इंडिया रीज़न के प्रतिनिधि नामित होने पर विधान सभा अध्यक्ष सम्मानित!

देहरादून 24 जुलाई 2018 (हि. डिस्कवर)।
अंबेडकर जागरूक मंच के तत्वावधान में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सीपीए) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति में इंडिया रीज़न के प्रतिनिधि नामित होने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल को एक सम्मान समारोह के दौरान सम्मानित किया गया।
हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज विधायक एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सभापति श्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में विधान सभा अध्यक्ष  को प्रतिक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में राजपुर विधायक खजान दास मौजूद थे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोक सभा अध्यक्ष व सीपीए इंडिया रीज़न की अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा महाजन द्वारा इंडिया रीज़न से सीपीए की कार्यकारी समिति में उत्तराखंड विधानसभा को नामित किए जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।उन्होंने बताया कि इंडिया रीज़न से तीन क्षेत्रीय प्रतिनिधि सांसद वरुण गांधी, आसाम के विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी भी सीपीए कार्यकारी समिति के सदस्य है।
प्रेम चंद अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि सीपीए की कार्यकारी समिति सीपीए के नियंत्रण एवं प्रबंधन, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों को कौन सा देश मेज़बानी करेगा उसका निर्धारण, सीपीए की सम्पत्ति का प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों को करती है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के दौरान सदन में संचालन की प्रक्रिया के अनुभवों को भी साझा किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए अच्छी भावनाए, नीति और और नियत ठीक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान मैं उतराखंडवासियों  को समर्पित करता हूँ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में विधायक खजान दास ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सर्वसमाज से जुड़े रहने का कार्य कर रहे है एवं उनके हुनर की परख कर आज उन्हें विश्व स्तर पर यह सम्मान प्राप्त हुआ है। झबरेड़ा विधायक  देशराज कर्णवाल ने कहा कि उत्तराखंड वासियों के लिए यह गौरव की बात है श्री अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं ग़रीब समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अंबेडकर जागरूकता मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वैजयंतीमाला ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों एवं विधानसभा में भीम राव अंबेडकर जी का चित्र लगवाने का श्रेय विधान सभा अध्यक्ष  को ही जाता है। उन्होने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने ,तम्बाकू निषेध अभियान एवं योग को बढ़ावा देने के संबंध में विशेष पहल की है।
सम्मान समारोह के अवसर पर एससी एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष करमराम, जगराम सिंह, प्रितम कुलवशी, पूर्व आईएएस चंद्र सिंह ,जयपाल सिंह ,सुरेंद्र मोगा ,कमला नेगी ,विमला नैथानी ,वैजयंती माला ,कृष्ण कुमार सिंघल ,प्रदीप धस्माना, सुशील त्यागी ,आनंद सागर , सतीश शर्मा, विशाल गुप्ता आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन राजकुमार ने किया।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES