Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedराज्य सरकार दूरगामी सोच के साथ उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के...

राज्य सरकार दूरगामी सोच के साथ उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के निर्माण को मिशन मोड पर प्रोफेशनल एप्रोच के साथ बढ़ावा दे रही है – मुख्यमंत्री

देहरादून 04 दिसम्बर, 2018 (हि. डिस्कवर)
बॉलीवुड फिल्म निर्माता निर्देशक राजकुमार संतोषी भारत पाकिस्तान विभाजन पर बनने वाली अपनी आगामी फीचर फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में करेंगे! फिल्म की शूटिंग मई 2019 में आरंभ हो जाएगी ! वह अपनी एक अन्य फिल्म की शूटिंग भी उत्तराखंड में करने जा रहे हैं द्य इसके साथ ही फिल्म निर्माता निर्देशक  राजकुमार संतोषी ने देहरादून या आसपास के क्षेत्र में फिल्म स्टूडियो खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष रखा है!
मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से विस्तृत चर्चा के दौरान फिल्म निर्माता निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए वर्ल्ड मार्केट खोल सकता है द्य राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए  लोकेशन की अपार विविधता है।
यहां कई ऐसे प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर अनछुए लोकेशन है जो फिल्ममेकर्स के कैमरे ने अभी तक कैद नहीं हो पाए हैं! देहरादून के आसपास के क्षेत्र में फिल्म स्टूडियो स्थापित करने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने सचिव सूचना को स्टूडियो के अनुकूल भूमि चयन हेतु जल्द से जल्द फील्ड निरीक्षण करने के निर्देश दिए!  मुख्यमंत्री  ने कहा कि राज्य सरकार दूरगामी सोच के साथ उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के निर्माण को मिशन मोड पर प्रोफेशनल एप्रोच के साथ बढ़ावा दे रही है द्यमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु  फिल्म पॉलिसी को अपडेट किया जा रहा है।
शीघ्र ही इसे कैबिनेट में लाया जाएगा द्य उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण हेतु सब्सिडी, सुविधाए, अन्य छूटे व कानून व्यवस्था का सहयोग दिया जा रहा है द्यइसके साथ ही सरकार राज्य में भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे की शाखा खोलने के लिए कार्य कर रही  है।
इस अवसर पर सचिव सूचना  दिलीप  जावलकर, महानिदेशक सूचना दीपेंद्र कुमार चौधरी,  फिल्म नोडल अधिकारी के एस चौहानआदि उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES