Sunday, September 8, 2024
Homeउत्तराखंडराज्यपाल ने गांधी व शास्त्री जयंती की शुभकामनाएँ दी।

राज्यपाल ने गांधी व शास्त्री जयंती की शुभकामनाएँ दी।

  राजभवन देहरादून 01 अक्टूबर, 2019(हि. डिस्कवर)
             

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने महात्मा गांधी की 150वी जयंती  व स्व.लाल बहादुर शास्त्री की 115वीं जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि इस वर्ष हम सत्य व अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहे है। महात्मा गांधी सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। गांधी जी के विचार हर दौर के लिए प्रासंगिक है। गांधी जी के नेतृत्व में स्वाधीनता आन्दोलन न केवल देश को राजनीतिक आजादी दिलाने का संघर्ष था बल्कि एक सामाजिक, सांस्कृतिक व भावात्मक संघर्ष भी था जिसने लोगों में वैचारिक चेतना जगाई।

राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत को भारत छोड़ने के लिए विवश कर दिया। गांधी जी सामाजिक समरसता और सामाजिक समानता के पक्षधर थे। उन्होंने छुआछूत और जातिगत भेदभाव के विरूद्ध सशक्त आवाज उठाई और देश को एक नई दिशा दी। गांधी जी स्वच्छता को ईश्वर की आराधना मानते थे। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए इस समय देश में स्वच्छता का महायज्ञ चल रहा है। इसमें हम सभी को अपने योगदान की आहुति देनी है।राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को नमन् करते हुए कहा कि शास्त्री जी की सादगी, सरलता, देशभक्ति तथा ईमानदारी से भरा जीवन-आचरण, हम सभी के लिए प्रेरक है। ‘जय जवान-जय किसान’ के उनके उद्घोष ने पूरे देश में ऊर्जा व उत्साह का संचार किया था।  

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT