राजभवन देहरादून 08जून, 2020 (हि. डिस्कवर)।
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को राजभवन में अधिकारियों व कार्मिकों को गिलाॅय के पौधे वितरित किये। इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि गिलाॅय, तुलसी, नीम व अन्य आयुर्वेदिक पौधे मानव शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में अत्यन्त सहायक हैं। गिलाॅय का उपयोग परम्परागत भारतीय चिकित्सा पद्धति में विभिन्न रोगों के उपचार के लिये किया जाता रहा है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों के अनुसार गिलाॅय का रस पीने से कई रोगों से सुरक्षा कवच प्राप्त होता है।
वर्तमान कोविड-19 महामारी के दौरान गिलाॅय व अन्य आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में लाभकारी सिद्ध होगा। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने लोगों से अपने घरों में गिलाॅय के पौधे लगाने तथा उसका उपयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर परिसहाय श्री राज्यपाल मेजर मुदित सूद, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डा0 इन्दिरा अग्रवाल, चिकित्साधिकारी डा0 ए0 के0 सिंह व राजभवन के अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।