Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedरक्तदाताओं व दिब्यांग बच्चों के साथ मनाया मुख्यमंत्री ने जन्मदिन!

रक्तदाताओं व दिब्यांग बच्चों के साथ मनाया मुख्यमंत्री ने जन्मदिन!

देहरादून 20 दिसम्बर, 2018 (हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने युवाओ से रक्तदान करने व रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आहवाहन किया है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने अपील की है कि आपका दिया एक यूनिट खून चार लोगो की जिन्दगी बचा सकता है। पहले लोगो के मन में भ्रम था कि रक्तदान करने से कमजोरी या अन्य कोई दिक्कत हो सकती है परन्तु आज वह भ्रम दूर हुआ है। यह अति प्रसन्नता की बात है कि आज लोग अधिकाधिक रक्तदान में भागीदारी कर रहे है। ऐसे रक्तदाता जो लगातार हर साल रक्तदान करते है, अन्य लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे है।
उन्होंने कहा कि देहरादून में ही सौ से भी अधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं की संख्या बढती जा रही है। आज भारत सरकार ने भी रक्त निःशुल्क उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है। रक्तदान व अंगदान पुण्य का कार्य है जिससे असीम आत्मिक सुख व सन्तोष मिलता है।  मुख्यमंत्री  ने  देहरादून के पवेलियन ग्राउण्ड में आयोजित द्वितीय उत्तराखण्ड रक्तदान शिविर 2018 में पहुचंकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने हेतु उक्त रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री ने उक्त रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए तथा दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिवस मनाया।
इस अवसर पर देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने भाजपा महानगर कार्यालय देहरादून में आयोजित रक्तदान शिविर 2018 व भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुन्दकाण्ड पाठ में प्रतिभाग किया।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES