Sunday, September 8, 2024
Homeउत्तराखंडयोगी आदित्यनाथ के पिता का निधन। विधानसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने शोक...

योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन। विधानसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।

देहरादून 20 अप्रैल 2020 (हि. डिस्कवर)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

अवगत है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गंभीर होने से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।सूत्रों के अनुसार दिल्ली एम्स में ही उनका निधन हुआ है। आनंद सिंह बिष्ट जी उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे एवं फॉरेस्ट रेंजर के पद से रिटायर्ड हुए थे।

प्रेम चंद अग्रवाल ने ईश्वर से स्वर्गस्त्त आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री अग्रवाल ने शोक संदेश में कहा है कि दुखी परिवार एवं क्षेत्रवासियों को ईश्वर इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिताजी श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं।।
विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।

वहीं सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट किया है :-

लंबे समय से AIIMS दिल्ली में भर्ती उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के पिताजी श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुःख पहुंचा। उपचार के दौरान जब भी मैं उनसे मिला हमेशा उनके चेहरे की मुस्कान उनके स्वस्थ होने का एहसास दिलाती, लेकिन आज हमारे बीच से उनका यूँ चला जाना हम सबके लिए बेहद दुःखद। परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।

!!ॐ शान्ति शान्ति शान्ति!

ज्ञात हो कि कल देर रात यह खबर मिलने पर पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत, विधायक बद्रीनाथ महेंद्र भट्ट, भाजपा के केंद्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों ने अपने अपने ट्वीट में संवेदनाये व्यक्त कर दी थी लेकिन हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा इसकी सुबह आज सुबह 10:44 बजे की।

अडिशनल चीफ सेक्रेटरी उत्तर प्रदेश अवनीश कुमार अवस्थी ने लिखा-

Hon CM ‘s father left for his heavenly abode at 10.44 am please Our deepest deepest condolences .

वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और भाजपा की केंद्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा ने इस अपूर्णीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के पिताजी आंनद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में श्री भगत ने कहा कि स्व. आनन्द सिंह बिष्ट सरकारी सेवा से निवृत होने के पश्चात निरंतर समाज सेवा में जुटे रहे। श्री भगत ने उनके निधन को समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने भी स्व. बिष्ट के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास, अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मंत्री श्रीमती मधु भट्ट, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, कार्यालय प्रभारी कोस्तुभा नंद जोशी, सह मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान, सोशल मीडिया सह प्रभारी शेखर वर्मा, राजीव तलवार आदि ने भी स्व. बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना जताई है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT