Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedयह कार्यवाही उन शहीदों को श्रद्धांजलि है जिन्हें विगत दिनों आतंकवादियों ने...

यह कार्यवाही उन शहीदों को श्रद्धांजलि है जिन्हें विगत दिनों आतंकवादियों ने मौत के घाट उतारा था !-प्रेम चंद अग्रवाल

देहरादून 26 फरवरी 2019 (हि. डिस्कवर)

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने आतंकवाद के खात्मे के लिए भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की गई जवाबी कारवाई की प्रशंसा की ! उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही उन शहीदों को श्रद्धांजलि है जिन्हें विगत दिनों आतंकवादियों ने मौत के घाट उतारा था !    विधान सभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा है कि जिस प्रकार विगत दिनों भारतीय सैनिकों पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया था और उसमें हमारे देश के 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे उसके जवाबी कार्रवाई में आज भारत की वायु सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों का मुंह तोड़ जवाब दिया !

प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सेना ने यह सिद्ध कर दिया है कि यह देश आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है ! उन्होंने कहा है कि मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना समय गंवाए देश की भावनाओं के अनुरूप इस कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाने में अपनी सशक्त नेतृत्व क्षमताओं का उपयोग किया! उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने भारतीय सैनिकों के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि  भारत के सैनिकों द्वारा  की गई आतंकवाद के खात्मे की इस कार्रवाई से संपूर्ण देश और विशेषकर शहीदों के परिजन प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं l

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES