Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्य सचिव ने किया गुंजी एवं कुटी गांव के साथ ही ब्यास...

मुख्य सचिव ने किया गुंजी एवं कुटी गांव के साथ ही ब्यास वैली एवं दारमा वैली का दौरा ।

देहरादून (हि. डिस्कवर)


मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह एवं सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने जनपद पिथौरागढ़ के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गुंजी एवं कुटी गांव के साथ ही ब्यास वैली एवं दारमा वैली का दौरा किया।
मुख्य सचिव ने गुंजी एवं तेडाँग (दारमा वैली) के लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए अधिकारियों को इन्हें शीघ्र दूर करने एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुन्दरता की दृष्टि से क्षेत्र बहुत ही समृद्ध है। पर्यटन के क्षेत्र में इसमें बहुत सम्भावनाएं हैं। उन्होंने ट्रैकिंग, होम स्टे आदि योजनाओं को बढ़ावा दिए जाने के भी निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने ग्रामसभा नाबी में होम स्टे, ज्योलिंग कॉंग में कुमाऊं मण्डल विकास निगम के हट्स एवं पैदल टै्रक का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने ओम पर्वत एवं आदि कैलाश-पार्वती सरोवर के भी दर्शन किए।
दो दिवसीय भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय गुंज्याल भी उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES