Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद मोहन लाल को श्रद्धांजलि...

मुख्यमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद मोहन लाल को श्रद्धांजलि दी

देहरादून 16 फरवरी, 2019 (हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कारगी चौक में शहीद मोहन लाल के आवास पर जाकर उनके पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता दुःख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ है। राज्य सरकार शहीद के परिवारजनों का हर सम्भव सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री ने  पुलवामा में आतंकियों द्वारा सी.आर.पी.एफ. काफिले पर किए हमले में शहीद उत्तराखण्ड के सैनिकों के परिजनों को 25 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की है। इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर पूरा यकीन है और आतंकियों को इस कायराना हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम सभी शहीदों के परिजनों के साथ है। पूरा देश इन शहीदों की शहादत के प्रति नतमस्तक है और अपनी सेना, अपने अर्धसैन्य बलों व पुलिस के साथ पूरी तरह खड़ा है।विधायक श्री गणेश जोशी एवं श्री विनोद चमोली ने भी शहीद मोहन लाल के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES