Friday, February 27, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने निर्माता निर्देशक एकता कपूर को दिया उत्तराखंड आने का...

मुख्यमंत्री ने निर्माता निर्देशक एकता कपूर को दिया उत्तराखंड आने का निमंत्रण।

मुम्बई/देहरादून 21 सितम्बर, 2019(हि. डिस्कवर) 
मुम्बई प्रवास के अवसर पर मुख्यमंत्री
त्रिवेंद्र सिंह रावत से सुप्रसिद्ध निर्माता निर्देशक एकता कपूर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निर्माता निर्देशक एकता कपूर को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्मों की शूटिंग के लिये अनुकूल वातावरण है। देश विदेश के जाने माने निर्माता निर्देशक उत्तराखंड में शूटिंग के लिये आ रहे हैं। राज्य सरकार की तरफ से शूटिंग के लिए पूरा सहयोग एवं प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

निर्माता निर्देशक एकता कपूर ने कहा कि वे उत्तराखंड की प्राकृतिक सौंदर्य से काफी प्रभावित है। वे जल्द ही उत्तराखण्ड आएंगी। मुख्यमंत्री श्री रावत ने निर्माता निर्देशक एकता कपूर को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार के.एस. पंवार, विशेष कार्याधिकारी अभय रावत, उप निदेशक सूचना के.एस. चौहान आदि उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES