Sunday, July 13, 2025
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने...

मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं!

देहरादून 08 नवम्बर, 2018 (हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 18 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि “उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 18 वर्ष पूर्ण होने पर मैं सबसे पहले उन सभी ज्ञात-अज्ञात महान राज्य आंदोलनकारियों को प्रणाम करता हूं, जिनके बलिदान और साहस के बिना उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार करना संभव नहीं था। मैं इस अवसर पर भारत वर्ष के महान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जिन्होंने उत्तराखण्ड की जनता के मर्म को समझा और हमें हमारा प्यारा प्रदेश दिया।”
उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के इन 18 वर्षों में उत्तराखण्ड ने बहुत सी मंजिलें तय की है। परन्तु अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उत्तराखण्ड देवभूमि ही नही वरन वीर भूमि भी है। हमारे वीर जवान सेना में, अर्द्धसैनिक बलों में सम्मिलित होकर देश की रक्षा में अपना सब कुछ समर्पित करते हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में मेरा हमेशा मानना रहा है, कि ईमानदारी और पारदर्शिता से जनसेवा की जाए। सुशासन के बल पर ही विकास के नये आयाम प्राप्त हो सकते हैं। इसके बल पर ही हम उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बना सकते हैं। हमारा राज्य संभावनाओं का प्रदेश है।  विकास एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। किसी भी राज्य के सामूहिक विकास की कुंजी, सुशासन और विकास है तभी हम उत्तराखण्ड को एक आदर्श राज्य बना सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने 18 वर्षों की सफल यात्रा पूर्ण कर ली है, इस युवा राज्य के सपनो को साकार करने में हम सबकों अपना योगदान देना होगा। स्वामी विवेकानन्द ने कहा था ‘‘उठो, जागो और तब तक रूको नहीं, जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाये’’।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों का आह्वाहन किया कि सभी लोग संकल्प लें, कि हर व्यक्ति उत्तराखण्ड प्रदेश और भारत वर्ष के समग्र विकास और समृद्धि हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा। यही शहीद राज्य आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमे मिलकर उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES