Monday, June 2, 2025
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री ने दी भाजपा की जीत पर थराली विधानसभा क्षेत्र की जनता...

मुख्यमंत्री ने दी भाजपा की जीत पर थराली विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई !

देहरादून 31 मई 2018 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने थराली विधानसभा उप निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद थराली विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी जिन्होंने अथक मेहनत से थराली के जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहंुचाया और पार्टी की जीत सुनिश्चित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि थराली की जनता ने सरकार के काम-काज पर भी मोहर लगाई है। उपचुनाव से पहले जनता के समक्ष विकास का जो एजेण्डा रखा गया था, उन्हें पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।
बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में थराली विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मुन्नी देवी के विजयी होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सम्मान को अपना सम्मान मानकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप भाजपा को विजय मिली है। आने वाले निकाय चुनावों में क्या होने वाला है, इसके संकेत भी थराली के चुनाव परिणाम ने दे दिये हैं।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  अजय भट्ट, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, खजान दास, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, सुनील उनियाल गामा एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES