Thursday, March 13, 2025
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने दी कोश्यारी को राज्यपाल बनने की शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने दी कोश्यारी को राज्यपाल बनने की शुभकामनाएं।

देहरादून 01 सितम्बर, 2019(हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कोश्यारी के आवास जाकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि कोश्यारी एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता हैं।  बतौर मुख्यमंत्री, सांसद व विधायक उत्तराखण्ड के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे संवेदनशील, सादगीपूर्ण व लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि  कोश्यारी जी के दीर्घ राजनीतिक व सामाजिक जीवन के अनुभव का लाभ महाराष्ट्र को मिलेगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES