Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘मोतीबाग’ के आस्कर अवार्ड के लिए नामित होने...

मुख्यमंत्री ने डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘मोतीबाग’ के आस्कर अवार्ड के लिए नामित होने पर फिल्म निर्देशक निर्मल चंद्र डंडरियाल!

देहरादून 17 सितम्बर, 2019(हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुदूर पहाड़ी जनपद पौड़ी के किसान विद्यादत्त जी के जीवन संघर्ष पर बनी डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘मोतीबाग’ के आस्कर अवार्ड के लिए नामित होने पर फिल्म निर्देशक निर्मल चंद्र डंडरियाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने इस फिल्म के आस्कर अवार्ड के लिये नामित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जहां यह फिल्म युवाओं को अपने गांव में रहकर सेवा करने की प्रेरणा देगी वहीं पलायन रोकने की दिशा में भी सहायक होगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारा पारम्परिक व्यवसाय कृषि तथा पशुपालन रहा है। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कृषि, उद्यान एवं पशुपालन के क्षेत्र में अनेक योजनायें सचालित की जा रही हैं, उन्होंने युवा काश्तकारों से योजनाओं का लाभ लेकर कृषि एवं उद्यान को आर्थिकी का प्रभावी संसाधन बनाते हुए पलायन रोकने में अहम भूमिका निभाने की अपील भी की।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES