Monday, July 14, 2025
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री ने की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड ‘‘उत्कर्ष’’ की समीक्षा।

मुख्यमंत्री ने की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड ‘‘उत्कर्ष’’ की समीक्षा।

देहरादून 01 फरवरी, 2019 (हि. डिस्कवर)


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड ‘‘उत्कर्ष’’ की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विभागों द्वारा आउटकम (परिणाम) पर विशेष ध्यान दिया जाए, साथ ही सभी विभाग अपने वित्तीय और भौतिक लक्ष्यों को समय से पोर्टल पर अपलोड कर लें। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागों द्वारा चुनौतीपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए जाएं एवं सभी विभाग अपनी परफॉर्मेंस के अनुसार रेटिंग भी अवश्य कर लें। उन्होंने सभी विभागों को कार्यसंस्कृति में बदलाव लाते हुए सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सचिव मा0 मुख्यमंत्री राधिका झा ने बताया कि 32 विभागों के 214 केपीआई तय किए गए हैं। 143 प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को रखा गया है। इसमें से 61 राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम भी हैं। इस ऑनलाइन एप्लीकेशन के 95 यूजर हैं। उन्होंने बताया कि इससे परिणाम के आधार पर मुख्य प्रगति संकेतक (केपीआई) तय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक मुख्य सचिव के स्तर पर 7 समीक्षा बैठकें, सचिव मा0 मुख्यमंत्री के स्तर पर 14 एवम् अपर सचिव मा0 मुख्यमंत्री के स्तर पर 21 समीक्षा बैठकें आयोजित की  चुकी हैं।बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, यशपाल आर्य, डॉ. सिंह रावत, सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार, अपर मुख्य सचिव डॉ रणवीर सिंह, ओमप्रकाश, श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव वित्त अमित नेगी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, डॉ भूपेन्द्र कौर औलख एवं दिलीप जावलकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES