नई दिल्ली 6 जून 2020 (हि. डिस्कवर)।
देश के मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल “निशंक” ने कहा है कि कोरोना काल को देखते हुए देश भर स्कूल्स 15 अगस्त के बाद ही खोले जाने की संभावना है।
बीबीसी से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि उम्मीद की जाती सकती है कि तब तक हम सभी पेपर्स इत्यादि निबटाकर रिजल्ट भी डिक्लेयर कर देंगे। डॉ निशंक ने कहा कि मुझे पूरी आशा है कि शिक्षा के क्षेत्र हमारा देश बहुत सशक्त और समृद्व होगा।
ज्ञात हो कि कोरिया में स्कूल्स खोल दिये थे लेकिन एक ही दिन बाद वहां संक्रमण फैलने के कारण स्कूल्स बन्द करने पड़े।

