Friday, June 12, 2026
HomeUncategorizedमहिला व बाल उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित...

महिला व बाल उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित होंगे!

देहरादून 30 दिसम्बर, 2018 (सू.ब्यूरो)
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सचिव गृह व सचिव न्याय को निर्देश दिए गए है कि महिला व बाल उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों के जल्द निपटान के लिए राज्य में फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने पर कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य से देवभूमि में भी इस प्रकार की घटनाएं हो रही है।  भारतीय संसद में नाबालिग बच्चों के प्रति यौन अपराध के संलिप्त अपराधियों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है। नए वर्ष में राज्य में इस प्रकार के मामलों में शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित की जाएगी।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES