Monday, June 23, 2025
HomeUncategorizedभारी वर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित केरल की जनता को राहत पहुंचाने...

भारी वर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित केरल की जनता को राहत पहुंचाने के लिए उत्तराखण्ड देगा 5 करोड़ रू0 का आर्थिक सहयोगः मुख्यमंत्री

देहरादून 18 अगस्त, 2018(सू.ब्यूरो)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केरल में हो रही भारी वर्षा एवं बाढ़ से हुई क्षति पर गहरी सहानुभूति व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने केरल राज्य की बाढ़ से प्रभावित जनता को राहत पहुंचाने के लिये उत्तराखण्ड सरकार की ओर से 5 करोड़ रूपये की धनराशि केरल राज्य के मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेजने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्वयं भी अपना एक माह का वेतन केरल के बाढ़ प्रभावितों की सहायता हेतु देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार के सभी मंत्रीगण व भाजपा के सभी विधायक भी अपने एक माह का वेतन केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए देंगे।
मुख्यमंत्री ने राज्य की स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों से भी केरल राज्य की आपदा पीड़ित जनता की सहायता की अपेक्षा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता आपदा से होने वाली कठिनाईयों से परिचित है। हम लोग इसका दर्द महसूस कर सकते हैं। संकट की इस घड़ी में उत्तराखण्ड की जनता केरलवासियों के साथ है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES