Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedभाजपा सत्ता में आई तो निजाम की तरह ओवैसी को भी हैदराबाद...

भाजपा सत्ता में आई तो निजाम की तरह ओवैसी को भी हैदराबाद छोड़कर भागना होगा!

(मनोज इष्टवाल)

तेलांगना में चुनाव अपने चरम पर है वहीँ राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर हमला बोल अभियान लगातार जारी है! 7 दिसंबर को होने वाले मतदान से पहले सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है! एक तरफ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी कांग्रेस और बीजेपी पर लगातार हमला बोल रहे हैं! मुख्य मुकाबला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व ओवैसी के बीच दिखाई दे रहा है जो जमकर एक दूसरे की टांग खिंचाई पर लगे हैं! चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि बीजेपी सत्ता में आई तो ओवैसी को निजाम की तरह हैदराबाद छोड़कर भागना होगा!

वहीँ दूसरी ओर भला ओबेसी कहाँ चुप बैठने वाले थे उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के अभिभाषण पर ट्वीट करते हुए कहा कि शाम 7 से 10 बजे तक होने वाले हर जलसे में मेरा जवाब सुनो! ओवैसी ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को हराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार हैदराबाद आ रहे हैं, जबकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पांच बार आ चुके हैं वो (सरकार) हमारी (मुस्लिम समुदाय) आवाज उसी तरह खत्म करना चाहते हैं जैसा उन्होंने यूपी और बंगाल में किया!

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES