Friday, February 20, 2026
Homeउत्तराखंडबेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत रांसी में मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल...

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत रांसी में मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल द्वारा वृक्षारोपण!

देहरादून 29 जून, 2019 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने पौडी भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम रांसी मैदान के समीप वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत लगाये गये इन पौधों का नाम बालिकाओं के नाम पर रखा जाएगा। जबकि पौधों की देखभाल बालिकाओं की माताओं द्वारा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामुहिक प्रयासों से ही हम पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकेंगे तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के द्वारा हम प्रकृति से जुड सकते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति का पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने भागीदारी की।

वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सोशल साईट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखंड की भूमिका सदैव सर्वश्रेष्ठ रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इस सामाजिक संदेश के साथ पौड़ी के रांसी में नवजात कन्याओं के नाम पर वृक्ष रौपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। इन पौधों की देखभाल का जिम्मा बच्चियों की माताओं द्वारा उठाया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पशुपालन एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति रावत इत्यादि उपस्थित थे!

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES