Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तराखंडबिग ब्रेकिंग- मोलड़ी में हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त। तीन की मौत।

बिग ब्रेकिंग- मोलड़ी में हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त। तीन की मौत।

उत्तरकाशी 21 अगस्त 2019 (हि. डिस्कवर)

बिग ब्रेकिंग- मोलड़ी में हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त। तीन की मौत।
फ़ाइल फोटो।

देहरादून से रसद लेकर जा रहा हैरिटेज एविएशन का हैलीकॉप्टर क्रैश होने से दो पायलट सहित एक स्थानीय व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। यह हैलीकॉप्टर मोरी आपदा राहत लेकर जा रहा था।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रेशर के लिए खींची गई विद्युत लाइन की तारों को पायलट देख नहीं पाया जिसके कारण हैलीकॉप्टर की पंखुड़ियां तार में उलझ गए व हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो ग़या। हैलीकॉप्टर में बैठे तीनों लोगों के मौके पर ही मारे जाने की खबर है।

हैलीकॉप्टर में बैठे तीन लोगों में एक स्थानीय निवासी भी बताया जा रहा है। इसमें पायलट राजपाल, को-पायलट कपतल लाल और एसडीआरएफ रमेश सवार थे वहीं रमेश को राजपाल राणा खरसाली निवासी बताया जा रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES