Sunday, March 22, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिबाबा केदार के दर्शन कर वासुकी ताल गए पांच युवक लापता। हैलीकॉप्टर...

बाबा केदार के दर्शन कर वासुकी ताल गए पांच युवक लापता। हैलीकॉप्टर से हो रही है ढूँढ।

केदारनाथ (हि. डिस्कवर)

बाबा केदार के दर्शन करने देहरादून से केदारनाथ गए पांच युवक लापता बताये जा रहे हैं। जिनकी सघनता से तलाश जारी है।

बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंची समाजसेविका रमा चौकियाल के अनुसार ये युवक श्री केदारनाथ के दर्शन कर वासुकी ताल घूमने गए थे लेकिन कोहरा गहराने से वहीं कहीं रास्ता भटक गए। इन में से सिर्फ एक का नाम पता चल पाया है क्योंकि उसी ने अपना बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन करवाया था।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इन युवकों में जीतेन्द्र भंडारी पुत्र एस भंडारी नाम ही पता चल पाया है व इनकी अंतिम लोकेशन अभी त्रिजुगिनारायण बताई जा रही है। फिलहाल हैलीकॉप्टर से इनकी तलाश जारी है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES