Friday, September 4, 2026
HomeUncategorizedफिल्म निर्माता-निर्देशक सुश्री कनुप्रिया ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात!

फिल्म निर्माता-निर्देशक सुश्री कनुप्रिया ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात!

देहरादून 02 जनवरी, 2019 (हि. डिस्कवर)
फिल्म निर्माता-निर्देशक सुश्री कनुप्रिया ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात!
मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता-निर्देशक सुश्री कनुप्रिया ने भेंट की। फिल्म निर्माता-निर्देशक सुश्री कनुप्रिया हिंदू वैदिक परंपराओं के  सोलह  संस्कारों पर एक अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म बना रही हैं। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने सुश्री कनुप्रिया द्वारा उत्तराखंड में उक्त अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के निर्माण के निर्णय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री  ने सुझाव दिया कि उक्त फिल्म में विवाह संस्कार की शूटिंग रुद्रप्रयाग के त्रिजुगीनारायण  मंदिर में की जाए। मुख्यमंत्री ने फिल्म यूनिट को राज्य सरकार की ओर से फिल्म  निर्माण के दौरान हर संभव सहयोग व सहायता का आश्वासन दिया ।
गौरतलब है कि उक्त अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की शूटिंग राज्य के सोलह स्थानों देवप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमोली, मुक्तेश्वर, कसोनी, पातालभुवनेश्वर,चंपावत, बैजनाथ, ओली, जागेश्वर धाम, नैनीताल, धनोल्टी, ऋषिकेश व हरिद्वार आदि में की जाएगी । फिल्म को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में स्क्रीन किया जाएगा।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES