Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedफिल्म अभिनेता विवेक ओबेराॅय ने शिष्टाचार ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट!

फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराॅय ने शिष्टाचार ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट!

देहरादून 27 फरवरी, 2019 (हि. डिस्कवर)


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराॅय ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पर्यटन पर आधारित पुस्तक भी भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मांकन के लिए प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ ही शांति का वातावरण है। उत्तराखण्ड सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। राज्य में फिल्म निर्माण व शूटिंग  सम्बन्धित सभी प्रकार के अनुमोदन हेतु सिंगल विण्डो सिस्टम लागू किया गया है। राज्य को फिल्मों के निर्माण हेतु अनुकूल वातावरण बनाने हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार मिला हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि टिहरी, हर्षिल, त्रिजुगी नारायण जैसे अनेक स्थान फिल्मों के फिल्मांकन के लिए लोकप्रिय हैं। फिल्म अभिनेता विवेक आॅबेराॅय ने कहा कि उत्तराखण्ड से उनका विशेष लगाव है। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा फिल्मों के फिल्मांकन के लिए फिल्म जगत को आकर्षित करने के लिए सराहनीय पहल की जा रही है। इस दौरान उपाध्यक्ष संस्कृति विभाग घनानन्द भी मौजूद थे!

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES