Friday, March 20, 2026
Homeउत्तराखंडप्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल पहुंचे नरभक्षी की तलाश में कुलसारी। ग्रामीणों ने...

प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल पहुंचे नरभक्षी की तलाश में कुलसारी। ग्रामीणों ने राहत की सांस।

चमोली गढ़वाल 4 जून 2020 (हि. डिस्कवर)

कल शाम सुप्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल ने कुलसारी, नारायणबगड़ पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। यह पहल इसलिए हुए है कि आतंक का पर्याय बन चुके नरभक्षी बाघ ने यहां कई को अपना निवाला बना दिया है।

(सुप्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल)

ज्ञात हो कि विकासखंड नारायणबगड़ के हरमनी न्याय पंचायत में लगातार दूसरी घटना 29 जून को सांय 7 बजे ग्रामपंचायत ग़ैरबारम में आदमखोर बाघ द्वारा ग्राम प्रधान श्रीमती मधु देवी पत्नी देवेंद्र सिंह की होनहार 11 वर्षीय बालिका कु0 दृष्टिका को आदमखोर बाघ द्वारा मारा गया है। बताया गया कि बाघ ने संध्या के समय घर के आंगन से बालिका पर हमला कर उसे झपट्टा मार कर घसीट लिया।

इस घटना से समस्त क्षेत्र में शोक की लहर के साथ-साथ वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ भयंकर आक्रोश बना हुआ है। नारायण बगड़ क्षेत्र के  समस्त क्षेत्रवासी टॉर्च व लाठियां थामे अपने-अपने क्षेत्र में पहरेदारी कर रहे हैं।

पहरेदारी में शोक संतप्त परिजन व ग्रामीण। 

दूसरी ओर बन विभाग द्वारा बाघ के आदमखोर होने की पुष्टि होते ही विभाग ने सुप्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल को बाघ मारने की जिम्मेदारी सौंप दी है जो जीरो ऑवर्स पर ग्राउंड जीरो यानि कुलसारी क्षेत्र में पहुंचकर डेरा जमा चुके हैं। जॉय हुकिल के पहुंचते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी 31 मई 2020 को विकास खण्ड के मलतुरा के समीप त्यूला गांव के मंगेठी तोक से एक नेपाली मजदूर के 5 बर्षीय बाघ उठा ले गया था जिसकी आधी खाई लाश रास्ते में पड़ी मिली थी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES