Friday, October 30, 2026
HomeUncategorizedप्रयाग कुम्भ मेले के लिए योगी का आमन्त्रण लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे...

प्रयाग कुम्भ मेले के लिए योगी का आमन्त्रण लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे टंडन!

देहरादून 03 जनवरी, 2019 (हि. डिस्कवर)
प्रयाग कुम्भ मेले के लिए योगी का आमन्त्रण लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे टंडन!
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ‘‘गोपाल जी’’ ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंनें मुख्यमंत्री  को प्रयागराज कुंभ मेला-2019 में सम्मिलित होने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए प्रयागराज में आयोजित हो रहे कुंभ मेले को सकुशल सम्पन्न होने की कामना की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड प्रयागराज व हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ की परम्पराओं से भी जुडे है। उन्होंने उत्तराखण्ड की ओर से प्रयागराज में आयोजित कंुभ मेले की सफलता के लिये सभी आवश्यक सहयोग का भी आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान गंगा में पानी की प्रयाप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये टिहरी बांध से अतिरिक्त जल निकासी की व्यवस्था किये जाने की भी बात कही। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा ज्ञानेश्वर त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES