Friday, February 20, 2026
Homeउत्तराखंडप्रदेश में नये पर्यटन सर्किट बनाये जायेंगे- सतपाल महाराज।

प्रदेश में नये पर्यटन सर्किट बनाये जायेंगे- सतपाल महाराज।

सतपुली 30 जून 2019 (हि. डिस्कवर)।

सम्पूर्ण गढवाल मण्डल में पर्यटन विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु एक बैठक उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। एकेश्वर (पौड़ी) स्थित औरन्या रिसॉर्ट्स में आयोजित हुई पर्यटन योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वह गढवाल मण्डल में चल रहे पर्यटन कार्यों में तेजी लाये। इस दौरान प्रेस से वार्ता करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में नये पर्यटन सर्किट बनाये जायेंगे।

उन्होने कहा कि यहां पर हमारी होम स्टे बनाने की योजना है। श्री महाराज ने बताया कि अभी तक 1039 होम स्टे पंजीकृत हो चुके हैं। उन्होने कहा कि गढवाल क्षेत्र में नये पर्यटन स्थल बनाऐ जायेंगे। भैरवगढ़ी में रोपवे का निर्माण किया जायेगा। इसके अलावा सतपुली में झील निर्माण और खैरासैण में पानी के स्रोतों को रिचार्रज करने के लिए झील का निर्माण हमारी प्राथमिकताओं में है।

सतपाल महाराज ने बताया कि सभी विधायको को पत्र भेज अपने अपने क्षेत्रों में पर्यटन स्थलों का चयन करके विभाग को प्रेषित करने को कहा गया है। बैठक में पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर सहित गढ़वाल क्षेत्र के सभी जिला पर्यटन अधिकारी मौजूद थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES