Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखंडप्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकडा एक हजार पार! सात लोगों की...

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकडा एक हजार पार! सात लोगों की अब तक मौत, 252 ठीक हुए!

देहरादून 2 जून 2020 (हि. डिस्कवर)

प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण ने चार आंकड़ों को छूकर हजारी का रूप ले लिया है! शाम आठ बजे तक प्रदेश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1043 हो गयी है, जिनमें 252 ठीक होकर घर लौट चुके हैं व 7 की मौत हो चुकी है! वर्तमान में 781 केस सक्रिय बताये जा रहे हैं!

आज कुल मिलाकर 85 कोरोना संक्रमित प्रदेश भर में पाए गए हैं! जबकि कल तक यह आंकडा 958 का था! इनमें से तीन केस ऐसे हैं जो प्रदेश से बाहर ले जाए गए हैं! विगत दो दिन के आंकड़ों के लिहाज से अगर देखा जाय तो पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों के मुताबिक़ सुधार आया है क्योंकि विगत दिवस 52 संक्रमित पाए गए जबकि आज इसमें हल्की सी बढोत्तरी हुई है!

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES