Friday, February 27, 2026
Homeउत्तराखंडपौड़ी में कोरोना के 12 मामले संदिग्ध । 10 जिला अस्पताल व...

पौड़ी में कोरोना के 12 मामले संदिग्ध । 10 जिला अस्पताल व 2 बेस अस्पताल में आइसोलेशन में।

पौड़ी (गढ़वाल) 26 मार्च 2020 (हि. डिस्कवर)

मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में अब तक 12 संदिग्ध लोग पाये गये है, जिन्हे सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन में भर्ती किया है। जिनमें 10 लोग जिला अस्पताल पौड़ी, 02 बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती है। जिनमें से 8 लोगों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है। जबकि एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित बेस अस्पताल कोटद्वार उपचार हेतु भर्ती है।

जिलाधिकारी धिराज गर्ब्याल से हुई दूरभाष पर प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी प्राथमिक जांच पर रखे गए हैं जिनमें एक व्यक्ति पर संक्रमण की शिकायत बताई जा रही है।

पौड़ी के वरिष्ठ पत्रकार अनिल बहुगुणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 15 लोगों को गढ़वाल विकास निगम के बंगले में क्वारंटाइन पर रखा गया है। जिनमें 9 लोगों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौडी में तथा एक को गढ़वाल मण्डल विकास निगम श्रीनगर व 05 व्यक्ति को गढ़वाल मण्डल विकास निगम कण्वाश्रम कोटद्वार में रखा गया है। जबकि 18 लोग विभिन्न क्षेत्र में अपने-अपने घरों पर है, जो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर है।

वरिष्ठ पत्रकार अनिल बहुगुणा ने बताया कि जनपद में दिनांक 25 मार्च 2020 तक प्रदेश के बाहर से आये 6897 स्थानीय लोग स्क्रीनिंग कर अपने गांव/घरों में पहुंच गये हैं, जिन्हे जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खाॅसी, जुखाम, बुखार, कफ,साॅस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, पर सूचित करने की निर्देश दी गई। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियांें को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को कहा गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES