ऋषिकेश 31 मई 2020 (हि. डिस्कवर)
प्रदेश के कद्दावर नेता व वर्तमान में पर्यटन एवम धर्मस्व संस्कृति, लघु सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज की धर्मपत्नी पूर्व पर्यटन मंत्री श्रीमती अमृता रावत के विगत दिन कोरोना पॉजिटिव होने के कारण आज उन्हे एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है।
ज्ञात हो कि जैसे ही उनमें कोविड -19 के गुण पाए गए उनके आवास देहरादून स्थित सर्कुलर रोड के आवास को सील कर दिया गया है व सतपाल महाराज द्वारा अपना आवासीय कार्यालय वाइट हाउस के पास शिफ्ट कर दिया गया है।
श्रीमती अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि कहीं पूरा मंत्रीमण्डल क्वारनटाइन न करना पड़े क्योंकि हाल ही में आयोजित कैबिनेट बैठक में सतपाल महाराज द्वारा भी शिरकत की गई थी।
बताया जा रहा है कि श्रीमती अमृता रावत से मिलने इस दौरान उनके कई अनुयायी आये उन्ही में से कोई एक कोरोना संक्रमण से ग्रसित था जिसके कारण श्रीमती अमृता रावत को भी यह संक्रमण हो गया है। अब देखना यह है कि क्या उत्तराखंड के मन्त्रिमण्डल को भी क्वारनटाइन करने की आवश्यकता पड़ेगी।
वहीं दूसरी ओर खबर यह भी है कि श्रीमती अमृता रावत व सतपाल महाराज इस दौरान क्षेत्र में भी गए हैं इसलिए इस विषय को भी बेहद गंभीरता कर साथ देखा जा रहा है। हाल फिलहाल श्रीमती अमृता रावत एम्स ऋषिकेश के कोरोना स्पेशल वार्ड में दाखिल हैं जहाँ उनके सभी परीक्षण किये जा रहे हैं।

