Sunday, July 13, 2025
HomeUncategorizedपूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में आयोजित काव्यांजली !

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में आयोजित काव्यांजली !

देहरादून 16 सितम्बर, 2018(हि.डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को भाजपा महानगर कार्यालय, परेड ग्राउन्ड में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम मेें प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कवियों व वक्ताओं ने अपनी कविताओं के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री  ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का व्यक्तित्व सर्वप्रिय, सर्वमान्य व जनप्रिय था। वह व्यवहारिक सरलता से परिपूर्ण थे। उन्होंने बड़ी विनम्रता से दृढ़ विचारधारा पर चलते हुए देश को स्वच्छ राजनैतिक वातावरण दिया। उनके भाषण ऐतिहासिक थे। आमजन श्रद्धेय अटल जी को सुनने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। वे आमजन, देश व दुनिया के मानस पटल पर आज भी जीवित है। श्रद्धेय अटल जी का मार्गदर्शन उनकी कविताओं और विचारों के माध्यम से  देश को हमेशा मिलता रहेगा।
इस अवसर पर विधायक  हरबंस कपूर, खजानदास, भाजपा प्रदेश महासचिव नरेश बंसल, भाजपा महानगर अध्यक्ष  विनय गोयल, प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा आदि उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES