Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडपूर्व नौसेना प्रमुख  डी के जोशी उत्तराखंड युद्ध स्मारक के नए संरक्षक ।

पूर्व नौसेना प्रमुख  डी के जोशी उत्तराखंड युद्ध स्मारक के नए संरक्षक ।

देहरादून 22 जून 2020 (हि. डिस्कवर)
उत्तराखंड युद्धस्थल शौर्य स्थल के संरक्षक के रूप में पूर्व नौसेना अध्यक्ष एवं  वर्तमान में अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डी के जोशी ने स्वीकृति दी है। यह सूचना देते हुए युद्ध स्मारक के अध्यक्ष तरुण विजय ने कहा कि  यह  हम सबके लिए अत्यंत गौरव का   विषय है। पूर्व रक्षा मंत्री स्व पर्रिकर युद्ध स्मारक के संस्थापक संरक्षक हैं।
युद्ध स्मारक पर थलसेनाध्यक्ष द्वारा दी गयीं गन्स और  कारगिल म्यूरल्स भी लगाए जा रहे हैं तथा वायुसेनाध्यक्ष द्वारा स्वीकृत  मिग 21  एयर फ्रेम  भी सुनिश्चित  हो गया है ।
तरुण विजय ने कहा कि कैंट  बोर्ड सी ई ओ  सुश्री तनु जैन  के आने बाद कार्य में विशेष गति आयी है।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES