Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedपूरे प्रदेश में शीत लहर। केदारनाथ सहित उच्च व मध्य हिमालयी क्षेत्र...

पूरे प्रदेश में शीत लहर। केदारनाथ सहित उच्च व मध्य हिमालयी क्षेत्र में जमकर हिमपात।

रुद्रप्रयाग/देहरादून 3 नवम्बर (हि. डिस्कवर)

सुबह 3 बजे से मौसम ने करवट क्या बदली कि पूरे उत्तराखण्ड में अचानक ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुरुआती दौर  में मामूली बूंदाबांदी के बाद लगभग 5 बजे के आस पास कई जगह मूसलाधार बारिश हुई और फिर बन्द हो गयी। गढ़वाल कुमाऊं क्षेत्र के कई जिलों में दिन भर छुटपुट बारिश ने जनजीवन अस्त ब्यस्त कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर रुद्रप्रयाग जनपद के मदमहेश्वर व केदारनाथ में जमकर हिमपात हुआ है। जिस से उच्च हिमालयी जिलों जिनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ शामिल हैं में एकाएक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। केदारनाथ व अन्य तीर्थ स्थलों में जमा यात्री बर्फ गिरते ही अपने अपने सुरक्षित स्थानों में लौटने लगे हैं।

अचानक ठंड ने पूरे प्रदेश में शीत लहर ला दी है। राजधानी देहरादून में जहां दिन भर कहीं कहीं छुटपुट बारिश हुई वहीं एकाएक शांय 7 बजे पश्चात शहर में अलग अलग क्षेत्रों में एकाएक जमकर बारिश हुई और फिर थम गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक भी यह क्रम जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ व केदारनाथ सहित अन्य हिमालयी क्षेत्रों में अभी भी बर्फवारी जारी है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES