Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ में 427 व्यक्तियों को संस्थागत तथा 7335 की होम/पंचायत में किया...

पिथौरागढ़ में 427 व्यक्तियों को संस्थागत तथा 7335 की होम/पंचायत में किया गया क्वारनटाईन।

पिथौरागढ़ 14मई,2020 (हि. डिस्कवर)

सरकार की पहल पर देश के अन्य प्रान्तों से लाॅक डाउन में फंसे हुए प्रवासी अपने -अपने जनपदों में लगातार आ रहे हैं। जनपद पिथौरागढ़ में भी प्रवासी अपने घर आ रहे हैं। जिले में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है।चिकित्सकों की सलाह पर आने वाले व्यक्तियों को संस्थागत, होम/पंचायत कोरंटीन कराया जा रहा है। प्रवासियों हेतु जिला प्रशासन द्वारा भोजन,पेयजल आदि की ब्यवस्था के साथ ही स्टेजिंग एरिया, एशियन स्कूल एवं एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रात्रि ठहरने की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन द्वारा रात्रि में रुके इन प्रवासियों को नियमित भोजन की व्यवस्था की जा रही हैं। उपजिलाधिकारी सदर तुषार सैनी द्वारा स्वयं भी मौके पर जाकर सभी ब्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए दोनों केन्द्रों में रुके व्यक्तियों को आवश्यक सामग्री व भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने अवगत कराया कि

परिवहन विभाग द्वारा गुरुवार प्रात: तक जिले में देश के विभिन्न प्रान्तों से कुल 2660 प्रवासी तथा उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जनपदों से कुल 540 व्यक्तियों को जिले में लाया गया। जिनमें चिकित्सकों के द्वारा परीक्षण के उपरांत गुरुवार तक कुल 427 व्यक्तियों को संस्थागत तथा 7335 की होम/पंचायत कोरंटीन किया गया है।

इसके अतिरिक्त गुरुवार तक पिथौरागढ़ जिले से विभिन्न प्रान्तों को 159 तथा उत्तराखंड राज्य के जनपदों को 139 व्यक्तियों को परिवहन की ब्यवस्था से भेजा गया है।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में रेड जोन से प्रवेश करने वाले ब्यक्तियों की रेंडम सैम्पलिंग निर्धारित कार्य योजना अनुसार की जा रही है,चिकित्सा विभाग द्वारा इसमें तत्परता से कार्य करते हुए सैम्पल लिए जा रहे हैं। बुधवार तक जिले से कुल 51 व्यक्तियों के सैम्पल हल्द्वानी जांच हेतु भेजे गए जो सभी निगेटिव पाए गए। गुरुवार को जिले से 15 सैम्पल पुनः जांच हेतु हल्द्वानी भेजे गए हैं।

जनपद पंहुचने पर ऐंचोली में सभी यात्रियों का मेडिकल टीम की देख-रेख में थर्मल स्केनिंग तथा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त जिले में 3 स्त्री रोग विशेषज्ञ को भी कोविड-19 हेतु नामित किया गया है,जो संस्थागत कोरंटीन में रखी गयी गर्भवती महिलाओं से ऑन लाइन/ व्हाट्सएप के माध्यम से चिकित्सकीय सलाह के साथ ही उनकी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के बारे में जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक सहायता करेंगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES