Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedपिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा की ट्रायल लैंडिंग को संयुक्त रूप से...

पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा की ट्रायल लैंडिंग को संयुक्त रूप से फ्लैग

देहरादून 09 अक्टूबर, 2018 (हि.डिस्कवर)
* अजय टम्टा, भगत सिंह कोश्यारी, डॉ. धन सिंह व पुष्कर धामी ने की सवारी!
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को उड़ान योजना अन्तर्गत जौलीग्रांट एयरपोर्ट से नैनीसैनी, पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा की ट्रायल लैंडिंग को संयुक्त रूप से फ्लैग आॅफ किया। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखण्ड की भौगोलिक स्थिति तथा प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों तक हवाई सेवाओं का विस्तार राज्य एवं  देश के हित में बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास आवागमन को भी सुविधाजनक बनाते हैं।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस हवाई सेवा के आरम्भ होने से गढ़वाल व कुमाऊँ को हवाई सेवा से जोड़ने में मदद मिलेगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आवागमन को और अधिक सुगम बनाने के लिए जल्द ही उड़ान योजना के तहत अन्य हवाई सेवाएं भी शुरू की जायेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड इन्वेस्टर समिट में निवेशकों ने राज्य में सस्ती हवाई सेवाएं संचालित करने में भी रूचि दिखाई है। शीघ्र ही राज्य में हवाई सेवाओं का विस्तार धरातल पर दिखाई देने लगेगा।
इस हवाई सेवा से जौलीग्रंाट से नैनीसैनी के लिए केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत व विधायक पुष्कर सिंह धामी रवाना हुए।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक हरवंश कपूर, मुन्ना सिंह चौहान, सुरेश राठौर, गोपाल सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES