Saturday, July 12, 2025
Homeउत्तराखंडपर्वतीय राज्यों की समस्याओं को लेकर मंथन किया जायेगा: मुख्यमंत्री।

पर्वतीय राज्यों की समस्याओं को लेकर मंथन किया जायेगा: मुख्यमंत्री।

देहरादून 12 जुलाई, 2019 (हि.डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि 28 जुलाई 2019 को हिमालयी राज्यों की समस्याओं को लेकर उत्तराखण्ड में पर्वतीय राज्यों की समस्याओं को लेकर मंथन किया जायेगा। जिसमें पर्वतीय राज्यों के मुख्यमंत्री, वित्त आयोग के अध्यक्ष, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, विषय विशेषज्ञ व ब्यूरोक्रेट प्रतिभाग करेंगे। यह कार्यक्रम हिमालयी राज्यों पर अध्ययन करने वाली संस्था आईएमआई के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा इस दौरान हिमालयी राज्यों की समस्याओं व उनके समाधान के लिए गहनता से मंथन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग की रिपोर्ट आने वाली है। इस मंथन के दौरान फाइनेंस कमिशन को हिमालयी राज्यों की स्थिति को और अधिक निकटता से जानकारी मिल सकेगी। यह मंथन भविष्य में हिमालयी राज्यों को वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराये जाने हेतु मदगार साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार ने भी पर्वतीय राज्यों के इस मंथन में शामिल होने पर सहमति दी है। नीति आयोग व वित्त आयोग को हिमालयी राज्यों की समस्याओं एवं व वास्तविक स्थिति को जानने का मौका मिलेगा। जिससे हिमालयी राज्यों के लिए नीति बनाने में आसानी रहेगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES