Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखंडपर्यावरण दिवस पर सम्भली उत्तराखण्ड कोरोना संक्रमण की स्थिति। 46 कोरोना संक्रमित...

पर्यावरण दिवस पर सम्भली उत्तराखण्ड कोरोना संक्रमण की स्थिति। 46 कोरोना संक्रमित के साथ आंकड़ा 1199 पहुंचा ।

देहरादून 5 जून 2020 (हि. डिस्कवर)

सच कहें तो आज उत्तराखंड का दिन शुकुन भरा रहा क्योंकि विगत एक सप्ताह के कोरोना संक्रमितों के आंकड़े को अगर देखा जाय तो आज विश्व पर्यावरण दिवस पर सबसे कम 46 लोग ही संक्रमित मिले हैं। इस हिसाब से कल की तुलना में 14 केस कम हुए। 

मेडिकल एक्सपर्ट का मानना है कि अब धीरे-धीरे यह आंकड़े घट भी सकते हैं लेकिन यहां यह भी देखना होगा कि 6623 लोगों के सैंपल जांच आनी बाकी है जबकि 27184 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है व 1199 की पॉजिटिव। कुल 11 लोग अभी प्रदेश भर में कोरोना से मारे जा चुके हैं।

आज कुल 934 सैंपल जांच आई जिनमें 46 संक्रमित व 888 नेगेटिव आये हैं जो शुकुन भरी बात कही जा सकती हैं। प्रदेश भर में अभी तक लगभग 1856320 लोगों द्वारा आरोग्य सेतु अप्प डाउनलोड किया गया जबकि 33454 लोग क्वारनटाइन किये गए हैं।

प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के 874 के एक्टिव हैं जबकि 309 ठीक हो चुके हैं व 5 लोग प्रदेश से बाहर भेजे जा चुके हैं। आज मात्र 566 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES