Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखंडपर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सहित 17 घर के सदस्य कोरोना पॉजिटिव।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सहित 17 घर के सदस्य कोरोना पॉजिटिव।

देहरादून 31 मई 2020 (हि. डिस्कवर)

प्रदेश के लिए बुरी खबर है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज उनके पुत्र व बहुओं सहित घर के खानसामा व अन्य सहित 17 लोगों की कोरोना संक्रमण से ग्रसित होने की खबर है।

ज्ञात हो कि उनकी धर्मपत्नी पूर्व कबीना मंत्री श्रीमती अमृता रावत पहले ही एम्स में भर्ती हैं । सूत्रों के अनुसार सतपाल महाराज के घर सहित उनके कार्यालय के 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं आज पूरे प्रदेश ने कोरोना के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। अकेले नैनीताल में 200 से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं व कोरोना संक्रमण के 1000 से अधिक मामले प्रकाश में आये हैं।

सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब पूरी कैबिनेट पर संक्रमण का खतरा मण्डराता नजर आ रहा है, क्योंकि कैबिनेट में सतपाल महाराज के शामिल होने के कारण यह खतरा ज्यादा नजर आ रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES