Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तराखंडनैनीताल -त्रिस्तरीय पंचायत आरक्षण 214 आपत्तियां दर्ज।

नैनीताल -त्रिस्तरीय पंचायत आरक्षण 214 आपत्तियां दर्ज।

हल्द्वानी 28 अगस्त 2019 (हि. त्रिस्तरीय पंचायत आरक्षण की अन्तिम सूची जारी होने के बाद जनपद में 214 आपत्तियाॅ बुद्धवार की सांय तक सुनवाई के लिए प्राप्त हुईं। जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरक्षण की अन्न्तिम सूची प्रकाशन के बाद प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में गठित समिति के द्वारा की जायेगी। इस समिति में उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानि/मुख्य विकास अधिकारी/जिला पंचायतराज अधिकारी तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बतौर सदस्य उपस्थित रहेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आपत्तियों की सुनवाई और उनका निस्तारण निर्धारित तिथियों 29 व 30 अगस्त को विकास भवन सभागार में किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कलैक्ट्रेट में 12 व्यक्तियों ने तथा जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय में 103 लोगों ने, विकासखण्ड कार्यालयों में 99 व्यक्तियों ने अपनी आपत्तियाॅ लिखित रूप में दर्ज करायी हैं। विकास खण्ड हल्द्वानी में 24, ओखलकाण्डा में 5, रामगढ़ में 3, बेतालघाट में 7, रामनगर में 32, कोटाबाग में 28 आपत्तियाॅ दर्ज करायी गयी। जबकि विकासखण्ड भीमताल तथा धारी में किसी ने भी कोई आपत्ति दर्ज नहीं करायी है। इस प्रकार विभिन्न माध्यमों से 214 आपत्तियाॅ लिखित रूप में निस्तारण हेतु प्राप्त हुई हैं, जिनकी सुनवाई एवं निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा आपत्तिकर्ता की उपस्थित अथवा अनुपस्थिति में किया जाएगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES